रामनवमी को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में कल से 3 दिनों तक बदलाव किया गया है। शोभायात्रा को देखते हुए कल शाम 4 बजे से 18 अप्रैल तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया गया है। इसे लेकर रांची ट्रैफिक एसपी ने कल रात सूचना जारी की है, जिसमें 16 अप्रैल को रामनवमी को लेकर अखाड़ों से शाम में झांकी निकलने, 17 अप्रैल को रामनवमी की मुख्य शोभा यात्रा जुलूस और 18 अप्रैल को चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन कार्यक्रम भी निर्धारित है। इस दौरान सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
Site Admin | अप्रैल 15, 2024 2:57 अपराह्न
रामनवमी के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था में 3 दिनों के लिए हुआ बदलाव