रामगढ़ जिले में 22 वीं क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाकर की। इस क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के आयोजन में चतरा, कोडरमा, गिरीडीह, हजारीबाग और रामगढ़ से आए 50 पुलिस कर्मियों की परीक्षा हो रही है। इनमें से 10 पुलिसकर्मियों का चयन नेशनल पुलिस मीट के लिए किया जायेगा। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि नए आपराधिक कानून लागू होने से वैज्ञानिक पद्धति से अपराध अनुसंधान की आवश्यकता है। यह आयोजन इसी कड़ी का हिस्सा है।
Site Admin | जुलाई 31, 2024 7:52 अपराह्न
रामगढ़ जिले में 22 वीं क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया