मई 28, 2024 7:13 अपराह्न

printer

रामगढ़ः कुम्हरदगा में राशि का गबन करने वाला प्रभारी प्राचार्य प्रमोद कुमार को बर्खास्त कर दिया गया

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हरदगा में राशि का गबन करने वाला प्रभारी प्राचार्य प्रमोद कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि उसने 10 लाख रुपए से अधिक की राशि का गबन फर्जी हस्ताक्षर कर किया था।