रामगढ जिले में नमामि गंगे योजना के तहत दामोदर नदी को पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित किया जाएगा। उपायुक्त ने कल इसका स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बनारस की तर्ज पर यहां पर गंगा आरती होगी। इसकी साफ-सफाई तथा सौंदर्यीकरण समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबधित अधिकारियों को डीपीआर बनाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है।
News On AIR | सितम्बर 9, 2023 12:11 अपराह्न | Jharkhand | Ranchi
रामगढ जिले में दामोदर नदी को पर्यटन क्षेत्र के रुप में किया जाएगा विकसित
