मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2024 7:44 अपराह्न

printer

राज्य सड़क परिवहन निगम की समूह-ख और समूह-ग के पदों पर भर्तियां अब आयोगों के माध्यम से होंगी

राज्य सड़क परिवहन निगम की समूह-ख और समूह-ग के पदों पर भर्तियां अब आयोगों के माध्यम से होंगी। समूह ख के रिक्त पदों पर भर्तियां उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग और समूह ग की भर्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा।

 

इस सम्बन्ध में कल कैबिनेट बाई सर्कुलर के माध्यम से परिवहन विभाग के प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। परिवहन निगम में समूह ख के एक सौ सतासी और समूह ग के उन्नीस हजार एक सौ तैंतालीस पद हैं।

 

इसके साथ ही कैबिनेट बाई सर्कुलर के जरिये नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। इस योजना के लिये ग्राम समाज की भूमि निःशुल्क उपलब्ध हो सकेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला