राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराडू पहले तथा नव ज्योति पब्लिक स्कूल भराडू दूसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग में छात्राओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर की ए टीम विजेता तथा बी टीम उपविजेता रही। पहला व दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीमों को क्रमश: 41 सौ व 31 सौ रुपये की इनामी राशि प्रदान की।
इसी तरह आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता की महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर विजेता तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर उप विजेता बने। दोनों टीमों को विजेता व पुरूष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा उप विजेता बने। खो-खो प्रतियोगिता के वर्गों में विजेता व उपविजेता टीमों को क्रमश: 51 सौ व 31 सौ रूपये की इनामी राशि प्रदान की गई।