मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2023 4:04 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

राज्य स्तरीय एसजीएफ खेलो झारखंड वुशु प्रतियोगिता में रांची की टीम चौंपियन बनी

राज्य स्तरीय एसजीएफ खेलो झारखंड वुशु प्रतियोगिता में रांची की टीम चौंपियन बनी। रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स होटवार के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडेर स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रांची ने 19 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी अपने नाम किया। रामगढ़ की टीम 10 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ उपविजेता रही। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने बताया कि विजेताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसके बाद खिलाड़ी जनवरी में रांची में होनेवाली राष्ट्रीय स्कूली वुशु प्रतियोगिता में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।