राज्य सरकार पौधरोपण जन अभियान 2024 के अन्तर्गत पड़ोसी देश नेपाल और सीमावर्ती राज्यों से सटे प्रदेश के जिलों में मित्र वन बसायेगी। इसके लिये पैंतीस वन प्रभागों का चयन किया गया है। सीमावर्ती जिलों में पौधरोपण कार्यक्रम के लिये वन विभाग की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिये इस साल पैंतीस करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।
Site Admin | जुलाई 8, 2024 8:31 अपराह्न
राज्य सरकार सीमावर्ती राज्यों से सटे जिलों में मित्र वन बसायेगी