मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार पूरी निष्पक्षता के साथ युवाओं को नौकरी दे रही है। रांची में आज विभिन्न विभागों के लिए नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए श्री सोरेन ने आरोप लगाया कि विपक्ष राज्य के युवाओं को गुमराह कर रहा है।