राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के लिए आम लोगों से भी राय लेने का फैसला किया है। अगले सप्ताह से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आम लोगों से बजट पर सुझाव मांगे जाएंगे। इससे पहले १५ जनवरी से बजट पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की बैठक आयोजित होगी। विशेषज्ञों के साथ बैठक में आम लोगों से मिली सलाह के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी। राज्य सरकार इस बार बजट में नयापन लाने की कोशिश कर रही है, जिसे मार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा में पेश किया जाएगा
Site Admin | दिसम्बर 29, 2024 5:22 अपराह्न
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के लिए आम लोगों से भी राय लेने का किया फैसला