राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। लाभुकों को बढ़ी हुई राशि दिसम्बर माह से मिलेगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है।
Site Admin | अक्टूबर 15, 2024 3:31 अपराह्न
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की राशि 1 हजार रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये करने का फैसला किया