मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 11, 2025 1:10 अपराह्न

printer

राज्य सरकार ने मकर संक्रांति पर्व महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित करने का फैसला किया

राज्य सरकार ने मकर संक्रांति पर्व महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित करने का फैसला किया है। इस दौरान कल लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जनवरी माह की राशि का अंतरण शाजापुर के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को तिलगुड़कंगन और सुहाग सामग्री का वितरण किया जाएगा।

 

 प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक स्थान पर मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कल से 14 जनवरी के मध्य जनकल्याण शिविरों में मकर संक्रांति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।