राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से आज जारी अधिसूचना के अनुसार रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को स्थानांतरित करते हुए जेएसएलपीएस का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि इसी पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार बरणवाल को मनरेगा आयुक्त बनाया गया है। वहीं भारतीय प्रशासनिक के वरिष्ठ अधिकारी वरूण रंजन को रांची का उपायुक्त बनाया गया है। श्री रंजन ने आज ही अपना पदभार ग्रहण भी कर लिया है।
Site Admin | अक्टूबर 15, 2024 8:37 अपराह्न
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का किया स्थानांतरण और पदस्थापन