राज्य सरकार ने 21 खेलों में पदक जीतने वाले झारखंड के 539 खिलाड़ियों को चार करोड़ 32 लाख रुपये का कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया है। रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य के खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आर्चरी में दीपिका कुमारी और अंकिता भकत को सात-सात लाख रुपये का चेक दिया। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को भी नगद राशि प्रदान की गयी।
Site Admin | अक्टूबर 5, 2024 10:44 पूर्वाह्न
राज्य सरकार ने पदक जीतने वाले झारखंड के 539 खिलाड़ियों को 4 करोड़ 32 लाख रुपये का कैश अवार्ड देकर किया सम्मानित