राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला किया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों का तबादला किया है। भू-राजस्व विभाग के द्वारा देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। रांची में बुंडू, ओरमांझी, नामकुम, हेहल, अनगड़ा और तमाड़ के अलावा धनबाद, बलियापुर, टुंडी, पूर्वी टुंडी, निरसा, तोपचांची, बाघमारा, एगारकुंड और झरिया के सीओ का भी तबादला किया गया है।
News On AIR | सितम्बर 13, 2023 5:01 अपराह्न | jharkhand news | Ranchi
राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला किया
