मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 9, 2024 6:15 अपराह्न

printer

राज्य सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में की बढ़ोतरी

खेल-कूद हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-2 स्थानीय खेलों को भी प्रोत्साहन मिलें इस दिशा में शिक्षा विभाग अहम कदम उठा रहा है। 
यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कठासु में स्व० पूर्ण चंद सिथटा मेमोरियल बॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्व० पूर्ण चंद सिथटा बॉलीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे। उनके समय में बॉलीवाल खेल तत्कालीन जिला महासू की एक विशेष पहचान थी। रोहित ठाकुर ने कहा कि स्व० पूर्ण चंद सिथटा के जीवन से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार, रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपये के स्थान पर 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये के स्थान पर 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
 
रोहित ठाकुर ने कहा वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा इस क्षेत्र में 23 करोड़ रुपय से अधिक राशि के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि खोड़नी नाला से बरथाटा, कठासु, बटाड, बरजाई, सताई, बढाल के लिए 2 करोड़ 94 लाख की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में हैं और योजना इस वर्ष के अंत में जनता को समर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कठासु-सावड़ा को जोड़ने वाली सड़क को स्तरोन्नत करने के लिए 19 करोड़ 12 लाख की राशि स्वीकृत की गई हैं जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। रोहित ठाकुर ने कहा कि बटारगलु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के 1 करोड़ 39 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है और विभाग ने टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं। 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला