अप्रैल 8, 2025 6:02 अपराह्न

printer

राज्य सरकार निवेशकों के लिए एक सहज और कुशल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम कर रही है- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए एक सहज और कुशल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम कर रही है। जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि सभी क्षेत्रों को प्रगति का लाभ मिले। मुख्यमंत्री आज मुंबई में आयोजित ‘इंडिया ग्लोबल फोरम नेक्स्ट 25’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र नए निवेश के अवसर उपलब्‍ध कराने के साथ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी अग्रणी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला