मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार विशेष जागरुकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दे रही है। वे आज रांची के मोरहाबादी मैदान में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान मानव श्रृंखला, साइकिल दौड़, बच्चों के बीच मैराथन दौड़ समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह समेत राज्य के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।