नवम्बर 20, 2024 10:32 पूर्वाह्न

printer

राज्य सरकार का प्रमुख एजेंडा है कौशल विकास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कौशल विकास राज्य सरकार का प्रमुख एजेंडा है। प्रदेश में युवा शक्ति को प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस संबंध में लगातार काम किया जा रहा है। वे दून विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं रोजगार कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन युवांओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और इससे युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।