मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 15, 2024 8:48 अपराह्न

printer

राज्य शासन ने शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने के आदेश जारी किये

राज्य शासन ने शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने के आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किया गया है। वृद्धि का लाभ मार्च 2024 से मिलेगा। साथ ही 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक की एरियर राशि का भुगतान 3 समान किश्तों में माह जुलाई, अगस्त, सिंतबर 2024 में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते की दर में वृद्धि पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई भत्ते यथासमय वृद्धि की जाएगी। अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही राज्य शासन के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी को महंगाई भत्ते में वृद्धि की राशि पात्रतानुसार समय पर देने का कार्य किया जाएगा। कर्मचारी संगठनों के कुछ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला