राज्य विधानसभा का आगामी सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा। आज यह जानकारी देते हुए प्रदेश के संसदीय कार्य मत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि अगले महीने राज्य सरकार गैरसैंण में विधानसभा सत्र को आयोजित करेगी। सत्र की तिथि के निर्धारण के लिए मंत्रिमंडल की तरफ से मुख्यमंत्री को निर्धारित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद अगस्त माह की किसी भी तारीख को सत्र आयोजित किया जाएगा।
Site Admin | जुलाई 21, 2024 7:23 अपराह्न
राज्य विधानसभा का आगामी सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा
