सूचना तथा प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा है कि विभिन्न राज्य विधानसभाओं में भाषाई समावेशिता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) में कई तकनीकी विशेषताओं को एकीकृत किया गया है। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में डॉ. मुरुगन ने कहा कि नेवा के सार्वजनिक पोर्टलों का 22 अनुसूचित क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए भाषिणी के माध्यम से टेक्स्ट-टू-टेक्स्ट मशीन अनुवाद को एकीकृत किया गया है।
श्री मुरुगन ने बताया कि पीआईबी ने 670 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत वाली नेवा परियोजना को मंजूरी दी है।