मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2024 7:23 अपराह्न

printer

राज्य विद्युत कंपनी के नये अध्यक्ष डॉक्टर रोहित यादव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के नये अध्यक्ष डॉक्टर रोहित यादव ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, कल राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉक्टर रोहित यादव को ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

 

डॉक्टर यादव हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद को ऊर्जा विभाग के सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।