इस लोकसभा चुनाव में राज्य में उनतालीस महिला उम्मीदवारों में से पांच महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इनमें जदयू से लवली आनंद और विजयलक्ष्मी देवी, राजद से मीसा भारती, लोजपा से वीणा सिंह और शाम्भवी चौधरी शामिल हैं। विजयलक्ष्मी, मीसा और शाम्भवी ने पहली बार जीत दर्ज की है। वहीं, शाम्भवी चौधरी इस जीत के साथ ही देश में सबसे कम उम्र की सांसद चुनी गयी हैं। मुजफ्फरपुर से भाजपा के राज भूषण चौधरी ने प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय निषाद को दो लाख तीस हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं, सारण से भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूढ़ी को सबसे कम मतों के अन्तर से जीत प्राप्त हुई है। उन्होंने मात्र दस हजार दो सौ तैंतीस मतों के अन्तर से पहली बार चुनाव लड़ रही राजद की रोहिणी आचार्य को मात दी।
Site Admin | जून 5, 2024 2:27 अपराह्न
राज्य में 39 महिला उम्मीदवारों में से पांच महिलाओं ने जीत दर्ज की