अक्टूबर 13, 2024 9:07 अपराह्न

printer

राज्य में 15, 16 और 17 अक्टूबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

राज्य में 15, 16 और 17 अक्टूबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज और कल आकाश मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं, लेकिन उसके बाद तीन दिनों के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है।

 

राज्य में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। इधर मानसून की वापसी के लिए भी राज्य में अनुकूल स्थिति बनी हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला