राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुट गयी है। इस सिलसिले में आज पार्टी की ओर से संक्षिप्त घोषणा पत्र जारी किया जायेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अन्य पार्टी नेताओं के अलावा भाजपा के चुनाव प्रभारी सह केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रांची पहुंच गये हैं। रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पार्टी की ओर से आज पांच बड़े संकल्प जारी किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 25 और तीसरे चरण में 150 संकल्प जारी किये जायेंगे। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में श्री सरमा ने कहा है राज्य के कुछ अधिकारी सरकार के पक्ष में राजनीतिक कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है चुनाव आयोग ऐसे अधिकारियों को चुनाव कार्य से दूर रखेगा।
Site Admin | अक्टूबर 5, 2024 10:44 पूर्वाह्न
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुटी