मई 23, 2024 5:41 अपराह्न

printer

राज्य में सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान तेज

राज्य में सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को राजमहल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगे। वे राजमहल और गोड्डा के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में होगी।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज जमशेदपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कल देवघर में इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में एक रैली का आयोजन किया गया है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन शामिल होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला