अगस्त 1, 2024 9:19 अपराह्न

printer

राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भारी बारिश का आरेंज और येलो एलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र के अनुसार लोहरदगा, रांची, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का आरेंज एलर्ट है। वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, सिमडेगा और सिंहभूम जिले में बारिश का येलो एलर्ट जारी किया है।