राज्य में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत 50 हजार से अधिक छात्राओं को करियर से सम्बंधित निशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इस दिशा में पहल करते हुए राज्य के 10 जिलों से चयनित 106 शिक्षकों को करियर परामर्श देने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया है। परिषद के निदेशक आदित्य रंजन ने आज बताया कि करियर परामर्श माध्यमिक स्कूल की लड़कियों के आत्मसम्मान में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Site Admin | मई 24, 2024 7:53 अपराह्न
राज्य में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत 50 हजार से अधिक छात्राओं को करियर से सम्बंधित निशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा