अक्टूबर 11, 2024 8:16 अपराह्न

printer

राज्य में शनिवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान

राज्य में आज और कल कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी तथा पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

 

उन्होंने बताया कि कल भी राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। श्री आनंद ने बताया कि आगामी 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच आकाश मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से आज राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।