राज्य में रेल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। कल जहां साहिबगंज को दो ट्रेनों की सौगात मिली, वहीं अब राज्य के लोगों को एक और उपहार मिलने जा रहा है। रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने बताया है कि जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का अब 13 अक्टूबर से मैक्लुस्कीगंज में भी ठहराव होगा।
रेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि रेलवे की इस पहल से खलारी, डकरा सहित आसपास के लोगों की यात्रा सुगम होगी।