अप्रैल 21, 2025 11:58 पूर्वाह्न

printer

राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद

मौसम विभाग रांची ने जानकारी दी कि आज राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहेगा जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 24 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, और अगले दो दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।