राज्य में मतदान प्रक्रिया में महिलाओं और दिव्यांगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष पहल की गई है। इसके तहत पांचवें चरण में लोक सभा की चार सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 1 सौ 86 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित की जा रहे हैं। इसमें गिरीडीह में 14, धनबाद में 38, रांची में 1 सौ 4 और जमशेदपुर में 30 मतदान केंद्र में वोटिंग करने की सारी जिम्मेदारी महिला मतदान कर्मियों के द्वारा निभाई जा रही है। इसके अलावा 12 मतदान केंद्रों का संचालन दिव्यांग मतदान कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है, जबकि 22 मतदान केंद्रों पर युवा मतदान कर्मियों पर मतदान करने की जिम्मेदारी है। इस चरण में 15 मतदान केंद्र को मॉडल मतदान केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
Site Admin | मई 25, 2024 5:46 अपराह्न
राज्य में मतदान प्रक्रिया में महिलाओं और दिव्यांगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष पहल की गई