राज्य में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रचंड गर्मी का प्रकोप कल भी जारी रहा। राज्य के 18 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। राज्य के विभिन्न हिस्सों मेें लू लगने से 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इनमें पलामू के पांच समेत सरायकेला, गुमला, गिरिडीह, निरसा और खूंटी शामिल हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने आज चतरा, गढ़वा और पलामू में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी हिस्सों के लिए तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं आज से संताल और कोल्हान में मौसम बदलने की भी संभावना है।
Site Admin | मई 31, 2024 4:19 अपराह्न
राज्य में भीषण गर्मी के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित
