राज्य में पड़ रही सर्दी और घने कोहरे के कारण रेल और विमान सेवा प्रभावित हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ ट्रेन रांची और हटिया देर से पहुंची। कोहरे का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ी है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भुवनेश्वर और कोलकाता की विमान सेवा कल दो से तीन घंटे लेट रही। इसके कारण विमान यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आयेगी। इससे ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने की संभावना है।
Site Admin | जनवरी 7, 2025 3:58 अपराह्न
राज्य में पड़ रही सर्दी और घने कोहरे के कारण रेल और विमान सेवा प्रभावित
