अक्टूबर 7, 2023 4:35 अपराह्न | DENGU | jharkhand news

printer

राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 70 नए मामले मिले

राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 70 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1 हजार 866 हो गई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम के 1 हजार 80, साहिबगंज के 280, सरायकेला के 113, रांची के 76, दुमका के 56, धनबाद के 50, हजारीबाग के 45, देवघर के 39,गिरिडीह के 26 और पाकुड़ के 20 मरीज हैं।