राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 38 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी है। गिरिडीह में आज सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। धनवार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नामांकन दाखिल करेंगे।नामांकन के बाद एक सभा होगी जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा और भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय उपस्थित रहेंगे। गिरिडीह से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शहाबादी भी नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान उपस्थित रहेंगे।
Site Admin | अक्टूबर 28, 2024 11:42 पूर्वाह्न
राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 38 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी