महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भराणे ने बताया है कि राज्य में तेज बारिश के कारण 70 लाख एकड़ भूमि को नुकसान पहुँचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, पशुधन, सड़कों और घरों को भारी नुकसान हुआ है। बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को तत्काल पंचनामा तैयार करने और मानदंडों के अनुसार तुरंत सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
Site Admin | सितम्बर 23, 2025 2:16 अपराह्न
राज्य में तेज बारिश के कारण 70 लाख एकड़ भूमि को नुकसान पहुँचा है: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भराणे
