राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में डेंगू के 169 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 167 मरीज के ब्लड सैंपल की जांच की गयी, जिनमें 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 99 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद 10 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा साहिबगंज 13, धनबाद में 5, रामगढ़ में चार, चतरा में एक, गढ़वा में एक, पाकुड़ में एक और देवघर में एक डेंगू के मरीज मिले हैं।
News On AIR | सितम्बर 10, 2023 4:27 अपराह्न | DENGU IN | Jharkhand | JHARKHAND DENGU UPDATE | Ranchi
राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही, पिछले 24 घंटों में डेंगू के 169 संदिग्ध मरीज
