अक्टूबर 18, 2024 7:31 अपराह्न

printer

राज्य में जारी सियासी हलचल के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे

राज्य में जारी सियासी हलचल के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव आज रांची पहुंच गये हैं। वे आज देर शाम सीट शेयरिंग को लेकर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर  से मुलाकात कर सकते हैं।

 

कल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भी रांची आयेंगे। इसके बाद इंडी गठबंधन की तस्वीर साफ हो सकती है।