मई 11, 2024 4:17 अपराह्न

printer

राज्य में छठे चरण में रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह संसदीय सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा

राज्य में छठे चरण में रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह संसदीय सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। इस जगहों पर निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस सिलसिले में रांची में उम्मीदवारों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मौजूद सामान्य और व्यय प्रेक्षकों ने पार्टी प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता की बारीकियों से अवगत कराया।