राज्य में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक सैंतीस लाख रुपए से ज्यादा के अवैध सामान और नकदी जब्त किए जा चुके हैं। कल पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में केसरपुर चेकनाका पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसटी ने दो वाहनों से चार लाख छियतर हज़ार रुपए बरामद किए।
राज्य में विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से पैसे और अवैध सामानों का परिवहन रोकने के लिए सभी चेकनाकों पर चौबीस घंटे निगरानी हो रही है।