मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 25, 2024 8:04 अपराह्न

printer

राज्य में चार लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में 12 महिला और 1 ट्रांसजेंडर समेत 93 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत ईवीएम में लॉक

राज्य में चार लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में 12 महिला और 1 ट्रांसजेंडर समेत 93 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी। इनमें तीन वर्तमान सांसदों और तीन विधायकों की भी प्रतिष्ठा दांव है।  इनमें गिरीडीह सीट से तीन महिला समेत सोलह प्रत्याशी, धनबाद सीट से तीन महिला और एक ट्रांसजेंडर समेत 25 प्रत्याशी, रांची सीट से 4 महिला समेत 27 प्रत्याशी और जमशेदपुर सीट से दो महिला समेत 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

इस चरण में गिरिडीह के लिए आजसू और एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह, रांची सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के संजय सेठ और कांग्रेस की यशस्विनी सहाय तथा जमशेदपुर से भारतीय जनता पार्टी के विद्युत वरण महतो और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर मोहंती के बीच मुख्य मुकाबला है।