मई 6, 2024 6:40 अपराह्न

printer

राज्य में चलाया जाएगा ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ का विशेष अभियान

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में स्वीप कार्यक्रम के तहत कल शाम छह से आठ बजे के बीच मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत निर्वाचन से जुड़े सभी सोशल मीडिया हैंडल पर मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर हैशटैग के साथ लोकसभा चुनाव संबंधी कंटेंट पोस्ट कर इसे ट्रेंड में लाने का कार्य करें। के रवि कुमार ने कल सोशल मीडिया हैशटैग अभियान को लेकर सभी जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी, स्वीप के नोडल पदाधिकारी, सोशल मीडिया के नोडल पदाधिकारी समेत  निर्वाचन कार्य में जुड़े सभी कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने चुनाव से संबंधित फोटो,वीडियो, टेक्स्ट अपलोड करते हुए संबंधित हैशटैग को ट्रेन्डिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने आमजनों से भी अपील की कि इस विशेष अभियान का हिस्सा बनकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर  हैशटैग लगाते हुए चुनाव से संबंधित सामग्री को जरूर पोस्ट करें।