रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के चलते आम जनता के अलावा पुलिस और वकील भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा रांची में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। इससे राज्य की छवि खराब हो रही है।
मौके पर श्री सेठ ने कहा कि रांची में बहुत जल्द केंद्र सरकार के सहयोग से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। 200 बेड वाले इस हॉस्टल में कामकाजी महिलाएं रह सकती हैं। इसके लिए राज्य सरकार से उन्होंने जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया।