झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा मिलकर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। रांची में आज पत्रकारों से बातचीत में श्री सिन्हा ने स्पष्ट किया कि गठबंधन के शीर्ष नेताओं में किसी तरह का गतिरोध नहीं है। इससे पहले कल झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि अगर कांग्रेस पार्टी को हेमंत सोरेन का नेतृत्व स्वीकार नहीं है तो झामुमो राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ने के लिए तैयार है।
Site Admin | अक्टूबर 2, 2024 3:16 अपराह्न
राज्य में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा मिलकर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी: राकेश सिन्हा
