मई 26, 2024 7:02 अपराह्न

printer

राज्य में कल हुए छठे चरण के चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पांच मामले दर्ज

राज्य में कल हुए छठे चरण के चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पांच मामले दर्ज किए गये। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त के रवि कुमार ने कल एक प्रेस वार्ता में बताया कि रांची संसदीय क्षेत्र से एक, जमशेदपुर और गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो-दो मामले दर्ज किए गये हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने से अबतक बारह हजार आठ सौ छियालीस लाख की नकद धनराशि जब्त की गयी है। इधर, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने कहा कि गिरिडीह जिले के पीरटांड़, पारसनाथ और बोकारो जिले के झुमरा पहाड़ जैसे इलाके जो नक्सल प्रभावित हुआ करते थे, वहां भी मतदान शांति के साथ संपन्न हुआ।