जनवरी 28, 2025 3:42 अपराह्न

printer

राज्य में कल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने की खबर सभी समाचार पत्रों की सुर्खियों में है

राज्य में कल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने की खबर सभी समाचार पत्रों की सुर्खियों में है। अमर उजाला लिखता है- उत्तराखंड में सब एक बराबर, समान नागरिक संहिता हुई लागू।
इस खबर पर दैनिक जागरण लिखता है- स्वतंत्रता के बाद देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड।
उत्तराखंड में आज से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों को भी सभी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर दैनिक जागरण लिखता है- उत्तराखंड में आज से खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन, अमर उजाला और राष्ट्रीय सहारा ने भी समाचार को प्रमुखता दी है।
 
अमर उजाला खिलता है- दिन रात खेले जांएगे शुरूआती मुकाबले, लाइट से जगमग होंगे क्रीडा स्थल। सुबह छह बजे से देर रात तक चलेंगे मैच। समाचार पत्र आगे लिखता है कि- इंतजार खत्म, लक्ष्य सेन पीएम को सौंपेंगे तेजस्विनी मशाल, देश भर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम।
 
हरिद्वार जिले के रुड़की में पूर्व मंत्री प्रणव चैंपियन व खानपुर विधायक उमेश शर्मा के बीच चल रहे विवाद को भी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से स्थान दिया है। अमर उजाला ने लिखा है- प्रणव को जेल, उमेश को बेल।
 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला