मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 8, 2023 4:54 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

राज्य में उत्पादित मोटे अनाजों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा

प्रदेश में सहकारिता विभाग के माध्यम से मोटे अनाजों की खरीद सीधे किसानों से की जा रही है, जिससे किसानों को अच्छी आमदनी मिल रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में दिये जा रहे मिड-डे मील में भी मोटे अनाजों को शामिल किया है, जिससे विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार मिल रहा है। देहरादून में गढ़भोज दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में उत्पादित मोटे अनाजों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला और प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा। डॉक्टर रावत ने कहा कि इस निबंध प्रतियोगिता से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परम्परागत ज्ञान के साथ ही पहाड़ के अनाजों के बारे में भी जानकारी हासिल हो सकेगी।