मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 10, 2024 3:02 अपराह्न

printer

राज्य में आपराधिक तत्वों को चिन्हित करने के लिए बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में आपराधिक तत्वों को चिन्हित करने के लिए बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि यदि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग देवभूमि में अशांति फैलाएंगे और क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेंगे तो यह बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ बैठक की। बैठक में महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कुसुम कंडवाल ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि देवभूमि में महिला सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है। इसके लिए महिला आयोग और पुलिस को समन्वय बनाते हुए महिला सुरक्षा के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास करने होंगे।